जिनके पास से भारी मात्रा में अवैध बने अधबने तमंचे , बन्दूक व कारतूस मय शस्त्र बनाने के उपकरण हुए बरामद ।
उमाकान्त श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ
शाहजहाँपुर
– पुलिस अधीक्षक एस0 आनन्द के निर्देशानुसार जनपद मे अपराध की रोकथाम व अवैध शराब एंव अवैध शस्त्र का कारोबार करने वाले, टाप-10 अपराधियो , वाछित एंव वारंटी अभियुक्तगणो की गिरफ्तारी एंव अपराध की रोकथाम के लिए प्रचलित अभियान “आपरेशन पाताल” के चलते थाना कलान प्रभारी निरीक्षक जग नारायण पाण्डेय तथा थाना सेहरामऊ दक्षिणी प्रभारी राजेन्द्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने अबैध शस्त्र फैक्ट्रीयों को मुखबिर की सूचना पर अपराधियों को मय अबैध शास्त्रों एवँ उपकरणों सहित गिरफ्तार करने में बडी सफलता मिली ।
बुधवार की सुबह थाना सेहरामऊ दक्षिणी पुलिस टीम में शामिल उप निरीक्षक राम सुन्दर यादव , राजेन्द्र सिंह हेडकांस्टेबल राज कुमार अत्री , विनय कुमार एवँ आरक्षी अक्षय कुमार तथा धरवेन्द्र सिंह ने मुखबिर की सूचना पर पूर्व ब्लाक प्रमुख कृष्णपाल सिंह के आम की बाग स्थित ग्राम गौरीखुर्द से थाना क्षेत्र के गाँव गौरी कलां निवासी 55 वर्षीय मगनपाल सिंह को गिरफ्तार किया । वहीँ थाना कलान पुलिस टीम में शामिल उप निरीक्षक गौरव त्यागी , अनवार अहमद एवँ हेडकांस्टेबल इम्तियाज अहमद , याकूब एवँ आरक्षी रोहित कुमार , मोहित कुमार , राजकुमार , अंकित वर्मा , प्रदीप शर्मा , दानिश अली , दीपक पाल ने पड़ोसी जनपद बदायूँ के थाना उसहैत के गाँव भुंडी निवासी वीरेश शर्मा एवँ नन्हें शर्मा को थाना क्षेत्र के गाँव छिदकुरी एवँ धोवियन नगला के जंगल से भारी मात्रा में बने अधबने राइफल , बन्दूक , तमन्चे एवँ उन्हें बनाने वाले उपकरणों सहित गिरफ्तार किया है। बरामदगी के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय भेजा गया है।
बतादे गिरफ्तार अभियुक्त मगनपाल सिंह का अपराधिक इतिहास है तथा इस पर डेढ दर्जन अपराधिक मामले दर्ज है । थाना सेहरामऊ दक्षिणी का टाप-10 अपराधी व हिस्ट्रीशीटर अपराधों में संलिप्त व अभ्यस्त अपराधी है । जो पूर्व में कई बार अवैध शस्त्र फैक्ट्री के संचालन , मादक पदार्थों की तस्करी , हत्या के प्रयास , चोरी , अवैध जहरीली शराब का निर्माण /बिक्री करने में कई बार जेल जा चुका है । तथा थाना पुलिस द्वारा 02 बार गुण्डा एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही भी की जा चुकी है।

