*अस्पतालो में एक्स-रे मशीन रहे क्रियाशील, बंद पाए जाने पर होगी कड़ी कार्यवाही- जिलाधिकारी*
*सीएचसी पर गंदगी पाए जाने पर होगी कार्रवाई*
जौनपुर 20 सितंबर 2025 (सू0वि0)- जिलाधिकारी डॉ० दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में जनपदस्तरीय अंतर्विभागीय टास्क फोर्स की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।
बैठक में संचारी रोग नियंत्रण अभियान अंतर्गत चिकित्सा, आईसीडीएस, ग्रामीण विकास, पंचायती राज विभाग, शिक्षा, नगर पालिका/ पंचायत, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग सहित अन्य विभागों के अंतर विभागीय समन्वय से संचारी रोगों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चर्चा की गई।
संचारी रोग नियंत्रण अभियान 05 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2025 तक तथा दस्तक अभियान 11 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2025 तक चलाया जाएगा।
बैठक में जिलाधिकारी द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी से अस्पतालों में एक्स-रे मशीन की उपलब्धता, कितने अस्पतालों में क्रियाशील है तथा कहा-कहा अक्रियाशील है इसके संदर्भ में जानकारी लेते हुए निर्देशित किया गया कि शीघ्र सभी एक्स-रे मशीन क्रियाशील अवस्था में होने चाहिए अन्यथा चिकित्सा अधिकारियों पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
चिकित्सा अधीक्षक बदलापुर से जानकारी ली की कितने मरीज प्रतिदिन भर्ती होते हैं। शाहगंज चिकित्सा अधीक्षक के अनुपस्थित रहने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही उन्होंने ओपीडी हेल्थ एटीएम, सीएचसी, पीएचसी का स्वास्थ्य सुविधाओं इत्यादि के संदर्भ में भी जानकारी ली। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को सभी सीएचसी पर अधिकारियों को भेज कर चिकित्सकीय सुविधाओं के संदर्भ में जानकारी लेते हुए अवगत कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निष्प्रियोज्य सामनों को आवश्यक कार्यवाही करते हुए विक्रय कराए।
उन्होंने सीएमओ को फ्रंटलाइन वर्कर्स द्वारा लक्षण युक्त रोगियों की जांच करने तथा विगत वर्ष के आंकड़ों के आधार पर चिन्हित हाई रिस्क क्षेत्र तथा दस्तक अभियान के दौरान घर-घर टीमों के द्वारा सर्वेक्षण करते हुए मच्छर नियंत्रण गतिविधियों हेतु निर्देशित किया गया। संचारी रोग नियंत्रण हेतु जो भी अधिकारी विजिट पर जाएगा वह जिओ टैग फोटोग्राफ अवश्य लेगा।
अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को वृहद स्तर पर साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए गए, उन्होंने निर्देशित किया कि जितने भी सीएचसी पर सफाई कर्मी नहीं है उसके मुख्य चिकित्सा अधिकारी को लिखित रूप में अवगत अवगत कराये। इसके साथ कहा कहा एंबुलेंस खराब पड़े हैं इसके संदर्भ में जानकारी ली उन्होंने कहा कि यदि सीएचसी पर सफाई नहीं पाया गया तो कार्रवाई करते हुए वेतन अवरुद्ध कर दिया जाएगा।
जिलाधिकारी ने सभी ग्रामों पर एंटी लार्वा पहुंचाने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने रोगों की रोकथाम हेतु जन जागरूकता उत्पन्न करने, स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने, मच्छरों तथा रोडेंट्स के रोकथाम, दस्तक अभियान में परिवारों को आशा द्वारा दी जाने वाली जानकारी, मच्छर प्रजनन को रोकने हेतु जलजमाव की समस्या के निस्तारण, कुपोषित बच्चों के चिन्हांकन एवं उपचार के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
पशुपालन विभाग को शूकर पालक स्तर पर वेक्टर नियंत्रण एवं सीरो सर्विलांस की व्यवस्था करने, पशु बाड़े मानव आबादी से दूर स्थापित करने, मच्छर रोधी, जाली के प्रयोग, कचरा निस्तारण, पशु बाड़ों के स्वच्छता इत्यादि के संबंध संदर्भ में निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने विद्यालयों में भी सभी छात्र छात्राओं में वेक्टर जनित रोगों के प्रसार को रोकने हेतु जागरूकता उत्पन्न करने के निर्देश दिए।
अधीक्षण अभियंता सिंचाई विभाग के बैठक से अनुपस्थित रहने पर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए।
उन्होंने निर्देश दिया कि सभी विभाग समन्वय स्थापित करते हुए अपने-अपने दायित्वों का शत-प्रतिशत निर्वहन करेंगे।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाडिया, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 लक्ष्मी सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी संजय यादव सहित अन्य अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

