आईजी प्रवीण कुमार की नई काव्य पुस्तक ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम

*आईजी प्रवीण कुमार की नई काव्य पुस्तक ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम*

अयोध्या (डीकेयू लाइफ ब्यूरो चीफ) सुरेंद्र कुमार।अयोध्या मंडल के पुलिस महानिरीक्षक IG प्रवीण कुमार एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह कोई पुलिस कार्रवाई नहीं, बल्कि उनकी नवीनतम काव्य कृति है। देह मन माध्यम तुम्हारे योग का… पुस्तक ने सोशल मीडिया पर आते ही साहित्य प्रेमियों का ध्यान खींचा है।आईजी प्रवीण कुमार इससे पूर्व भी अपनी साहित्यिक अभिरुचि के लिए पहचाने जाते रहे हैं। उनकी पहली पुस्तक यह एक मन पाठकों ने खूब सराही थी। इसके बाद कुंभ जैसे विराट आयोजन पर आधारित उनके लेख पूरा कुंभ उमड़ कर आया, जहां विराजित रामलला को भी सोशल मीडिया पर सराहना मिली थी। अब एक बार फिर उन्होंने आध्यात्मिकता और योग की सूक्ष्म अभिव्यक्ति को अपनी काव्य शैली में पिरोते हुए एक गहन कृति प्रस्तुत की है।इस पुस्तक की विशेषता यह भी है कि इसका ऑडियो संस्करण उन्होंने स्वयं अपने स्वरलिपि में रिकॉर्ड कर अपने आधिकारिक और वेरीफाइड सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया है। मात्र कुछ ही घंटों में हजारों व्यूज और प्रतिक्रियाएं इस बात का प्रमाण हैं कि प्रवीण कुमार की लेखनी सिर्फ सुरक्षा व्यवस्था में ही नहीं, जनमानस के मन में भी गूंज रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *