आत्महत्या का ट्वीट करने वाला युवक को पुलिस ने लिया हिरासत में पूछताछ के बाद परिजनों को सौंपा

आत्महत्या का ट्वीट करने वाला युवक को पुलिस ने लिया हिरासत में पूछताछ के बाद परिजनों को सौंपा

मामला निकला फर्जी पुलिस ट्विटर की जांच पड़ताल करने में जुटी

जौनपुर,05 जनवरी । यूपी के जौनपुर स्थित जफराबाद थाना अंतर्गत क्षेत्र के लल्लापुर का निवासी एक युवक को ट्विटर पर आत्महत्या का ट्वीट करने के मामले में पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।युवक बीए का छात्र है।बाद में उसे परिजन को सौप दिया गया।
ऊक्त गांव निवासी अमन यादव पुत्र प्रेम प्रकाश यादव के आईडी से ट्विटर पर एक ट्वीट किया गया जिसमें आत्महत्या कर लेने की बात कही गयी थी।इसकी जानकारी होते ही थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल ने तत्काल पुलिस टीम भेजा।युवक अपने घर पर मौजूद था।पुलिस उसे तथा उसके पिता के साथ थाने ले आयी।थाने आकर युवक ने कहा यह पोस्ट उसने किया ही नही।उसके पिता प्रेमप्रकाश यादव ने कहा कि उसका पुत्र अमन सुबह से उसके साथ उसका दांत उखड़वाने गया था।पुलिस को अमन यादव ने लिखित बयान दिया कि वह कभी आत्महत्या करने की बात किया ही नही।न ही इस प्रकार की पोस्ट उसने किया है।वह अपने व परिवार के साथ खुशी है।यह पोस्ट कहा से हुई वह नही जानता। थाना अध्यक्ष ने बताया कि लड़के से बातचीत कर उनके परिजनों के साथ छोड़ दिया गया है। ट्विटर की जांच पड़ताल की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *