मृत्युंजय प्रताप सिंह की रिपोर्ट
लखनऊ l हिंदू नव वर्ष की पूर्व संध्या पर माता आनंदी जी के मन्दिर पर सुन्दर काण्ड का पाठ किया गया कार्यक्रम मे माननीय उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक जी ने मां आनंदी की आरती की तथा सुन्दर काण्ड का पाठ किया। पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा जी ने प्रथम दीप को प्रज्ज्वलित कर दीपोत्सव की शुरूआत की कार्यक्रम मे 21000 दीप का दीपोत्सव हुआ । कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सदस्य विधान परिषद श्री प्रांशु दत्त द्विवेदी जी ने की और व्यापारियों का सम्मान किया। एवम व्यापरियो के साथ बैठ कर उनकी समस्याओं को समझा l कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि पदम श्री डॉ विद्या बिंदु सिंह जी भाजपा नेत्री अपर्णा यादव जी एवं लखनऊ उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्री अमरनाथ जी एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य *राहुल गुप्ता* ने वस्त्रों का वितरण किया कार्यक्रम का आयोजन आनंदी वाटर पार्क एवं आनंदी मैजिक वर्ल्ड ने किया। कार्यक्रम के आओजक भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य *राहुल गुप्ता* ने कहा ये हिंदुत्व की सदी है ये नए भारत का आगाज है l

