आम आदमी पार्टी ने मुंगरा बादशाहपुर व मल्हनी से उतारे अपने प्रत्याशी

जौनपुर
आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष एस एन सिंह मुन्ना ने बताया की
मुंगरा बादशाहपुर से जयप्रकाश पटेल तथा मल्हनी से जयप्रकाश चौहान को उतारा चुनावी मैदान में उतारा है,
केंद्रीय कार्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि आम आदमी पार्टी जनता के बीच दिल्ली मॉडल को लेकर जाएगी ,हम जाति धर्म में उलझे हुए उत्तर प्रदेश को साक्षर बनाने व इसकी उन्नति करने के पक्षधर हैं ,हम शिक्षा, स्वास्थ्य व ईमानदारी तथा भ्रष्टाचार के विपरीत आदि मुद्दा को लेकर के जनता के बीच में आए हैं और आशा है कि जनता का आपार जनसमर्थन हमको मिल रहा है।

श्री सूर्य नारायण सिंह मुन्ना ने बताया कि अभी केराकत विधानसभा से चार पांच नाम पार्टी हाईकमान के पास गए हैं जल्दी उसकी भी घोषणा कर दी जाएगी ,उन्होंने कहा कि हम बिजली पानी रोटी कपड़ा और मकान की राजनीति करते हैं, हमको जाति धर्म से कोई लेना-देना नहीं, उन्होंने बताया कि हम सत्ता में आए तो पुराना बाकी बिजली का बिल माफ कर दिया जाएगा,
स्वास्थ्य विभाग में हम अच्छा काम करेंगे ,सरकारी स्कूलों की दशा और दिशा को सुधारेंगे, सरकारी स्कूलों को मॉडल स्कूलों के रूप में हम स्थापित करेंगे।
इस मौके पर दोनों ही प्रत्याशियों ने भी क्षेत्र में जीतने का दम भरा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *