आरक्षण समर्थक रामदास आठवले कब से हो गए ब्राह्मण हितैषी – राकेश दत्त मिश्र

अयोध्या। अखिल भारत हिन्दू महासभा अयोध्या जिलाध्यक्ष अधिवक्ता राकेश दत्त मिश्र* ने बुधवार को हिन्दू समाज पर विश्वास व्यक्त करते हुए ब्राह्मण सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ आये रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले पर सवाल उठाते हुए कहा कि आरक्षण के प्रबल समर्थक व्यक्ति ब्राह्मण समाज का भला कैसे सोच सकते हैं।
    रामदास आठवले की ब्राह्मण सम्मेलन में उपस्थिति ने साफ कर दिया कि प्रदेश में योगी सरकार से ब्राह्मण समाज पूरी तरह से नाराज हैं,उसे मनाने के लिए विभिन्न ब्राह्मण संगठनों के माध्यम से कार्यक्रम आयोजित कर केंद्रीय मंत्रियों के जरिये मनाने की कोशिशें केंद्र एवं प्रदेश सरकार ने शुरू कर दी है।
    अधिवक्ता राकेश दत्त मिश्र ने साफ कहा कि यदि रामदास आठवले ब्राह्मण समाज के हित के बारे में सोचते हैं तो वह बतायें कि आरक्षण की आग में झुलस रही सवर्ण समाज की प्रतिभाओं के लिए क्या कदम उठा रहे हैं। फिलहाल राकेश दत्त मिश्र ने कहा कि हिन्दू महासभा किसी भी तरह की जाति वाद पर विश्वास नही करती है,समूचे हिन्दू समाज के हित की बात करती है,और इसलिये *”जात-पात की करो विदाई, हिन्दू-हिन्दू भाई भाई”* के नारे के साथ आगामी विधान सभा चुनाव 2022 में पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरने जा रही है।
    राकेश दत्त मिश्र ने आज पूरे हिन्दू समाज से अपील करते हुए कहा कि आगामी विधान सभा चुनाव में किसी भी राजनैतिक दल के बहकावे में आकर जातिवाद में न बटकर हिंदुत्व की रक्षा के लिए आगे आना चाहिए, ताकि हिन्दू समाज मजबूत ताकत के साथ उभर सके।
    हिन्दू महासभा के जिलाध्यक्ष राकेश दत्त मिश्र ने आरोप लगाते हुए कहा कि आगामी विधान सभा चुनाव में हिंदुत्व की राजनीति की पटरी से उतर कर भाजपा जातिवाद की राजनीति कर हिन्दू समाज को तोड़ने का काम कर रही है,जिसका उदाहरण बुधवार को लखनऊ में एक फाइव स्टार होटल में हुए ब्राह्मण सम्मेलन के रूप में देखा जा सकता है। राकेश दत्त मिश्र ने हिन्दू समाज को आगाह करते हुए कहा कि हिंदुत्व को सबसे ज्यादा खतरा उनसे है जो इसे सत्ता पाने या सत्ता में बने रहने के लिए इस्तेमाल करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *