आरटीओ विभाग ने की कई वाहनों पर कार्यवाही

आरटीओ विभाग ने की कई वाहनों पर कार्यवाही

अयोध्या।शुक्रवार को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत आरटीओ विभाग के अधिकारियो द्वारा कई जगहों पर कार्यक्रम चलाकर वाहन चालकों को यातायात नियम के प्रति जागरूक कर रहे हैं।वही जो वाहन चालक,वाहन स्वामी यातायात नियमों की अनदेखी कर रहे हैं उनके खिलाफ कार्यवाही भी कर रहे हैं इस संबंध में ए आरटीओ प्रशासन डॉक्टर आरपी सिंह ने बताया कि शुक्रवार को स्कूली बसों व अन्य वाहनों का निरीक्षण किया गया।इस दौरान सात स्कूली वाहनों में कमियां पाई गई,इन स्कूली वाहनों के खिलाफ चालान किया गया। वही नो पार्किंग में खड़े एक दर्जन से अधिक वाहनों का चालान किया गया।उन्होंने बताया की वाहन स्वामी अपने-अपने वाहनों में हुई कमियों को सुधार ले नहीं तो आरटीओ विभाग उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *