इंडो नेपाल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में प्रतिभाग के लिए 5 खिलाड़ी रवाना
मोतिहारी बिहार में 26 से 28 सितम्बर को इंडो नेपाल ताइक्वांडो चैम्पियंशिप आयोजित है जिसमें जौनपुर जिले से 5 खिलाड़ी भाग लेंगे ।जिनमे सब जूनियर में अंडर 44 किलो भार वर्ग में आदित्य प्रताप सिंह
कैडेट अंडर 45 किलो में शिवम बिंद व अंडर 57 किलो भार वर्ग में प्रांशु सिंह
जूनियर ,अंडर 45 किलो भार वर्ग में श्रवण कुमार और अंडर 59 किलो भार वर्ग में आदित्य सिंह प्रतिभाग करेंगे।
इस आशय की जानकारी देते हुए ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव संजय पाल ने बताया कि जिले में ताइक्वांडो का प्रचार प्रसार काफी तेजी से हो रहा है बच्चों, किशोरों एवं युवाओं का रुझान इन खेल के प्रति बढ़ रहा है ।प्रतियोगिता में कोच के रूप में संजय पाल ने बताया कि जौनपुर ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष डॉ अरविंद सिंह व नेहरू बालोद्यान स्कूल के प्रबंधक डॉ सीडी सिंह ने उपरोक्त खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।

