मोतिहारी बिहार में 26 से 28 सितम्बर 2021 को प्रथम इंडो नेपाल ओपन पीस ताइक्वांडो प्रतियोगिता संपन्न हुई जिसमें जिले से 5 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था जिनमें से 2 खिलाड़ी ने स्वर्ण पदक व 1 ने कांस्य पदक पर अपना कब्ज़ा जमाया।

1- शिवम बिन्द (स्वर्ण पदक ) नेहरू बालोद्यान स्कूल जौनपुर
2- प्रांशु सिंह ( स्वर्ण पदक ) एस•बी•एम इंटर कॉलेज कानपुर देहात
3-आदित्य प्रताप सिंह (कांस्य पदक ) नेहरू बालोद्यान स्कूल जौनपुर
4- आदित्य सिंह ( नेहरू बालोद्यान स्कूल जौनपुर
5- श्रवण कुमार (बी•डी•इंटर कॉलेज मनिहा गोविंदपुर जौनपुर।
ये सभी खिलाड़ी कोच संजय पाल (सचिव जौनपुर ताइक्वांडो संघ ) के साथ हिस्सा लेने गये थे, खिलाड़ी अपने गृह आगमन जौनपुर पहुंचने पर ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष अरविन्द सिंह ने खिलाड़ियों को माल्यार्पण कर स्वागत किया। तथा नेहरू बालोद्यान स्कूल के प्रबंधक डॉ सीडी सिंह ने बच्चों की उज्जवल भविष्य की कामना की है।

