इंस्पेक्टर आलोक राय के नेतृत्व में कृष्णानगर पुलिस ने गिरफ्तार किए चोर

आर एल पाण्डेय
लखनऊ। पुलिस आयुक्त के निर्देशन में कोतवाली कृष्णा नगर में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त मध्य, अपर पुलिस उपायुक्त मध्य के कुशल पर्यवेक्षण एवं सहायक पुलिस आयुक्त कृष्णानगर लखनऊ के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कृष्णानगर आलोक कुमार राय के नेतृत्व में क्षेत्र में हुई चोरी के अनावरण हेतु गठित पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 17.10.2021 को पुलिस सूचना तन्त्र की मदद से नकबजनी चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 442/2021 धारा 457/380/411 भादवि का सफल कर गिरोह के दो नकबजन चोरों. अजीत पुत्र मेवालाल निवासी आजादनगर बड़ी मस्जिद के पीछे थाना कृष्णानगर लखनऊ 2. करन पुत्र राजकुमार निवासी आजादनगर बड़ी मस्जिद के पीछे थाना कृष्णानगर लखनऊ पकरी का पुल आजादनगर के पास से गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। अभियुक्त के कब्जे से अभियोग से सम्बन्धित भारी मात्रा में सोने-चाँदी के आभूषण व नगदी की बरामदगी हुई है, जिसके आधार पर अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेजकर विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम पता 1. अजीत पुत्र मेवालाल निवासी आजादनगर बड़ी मस्जिद के पीछे थाना कृष्णानगर लखनऊ आर 22 वर्ष 2. करन पुत्रवासी आजादनगर बड़ी मस्जिद के पीछे थाना कृष्णानगर लखनऊ उम्र 28 वर्ष
फरार अभियुक्त का नाम पता
1. टिकू पुत्र प्रेम निवासी अज्ञात
1. 03 जोड़ी सफेद धातु की पागल। 2. 04 जोड़ी सफेद धातु की विछिया 3. 01 अदद सफेद धातु का कमरचन्द 4. 02 अदद पीली धातु का गले का हार 5. 01 अदद पीली धातु की गले की चैन। 6. 02 स्टेट बैंक के डेबिट कार्ड 7. 2 अदद मोबाइल (एप्पल व ब्लैकम्पनी 8. कुल 30000/- रूपये नकद बरामद किए। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में इंस्पेक्टर आलोक कुमार राय, उ0नि0 संतोष कुमार यादव, अभय कुमार वाजपेई, कांस्टेबल सूरज तिवारी, सत्यप्रकाश ,देवेन्द्र कुमार, योगेन्द्र कुमार, रवि कुमार राजपूत शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *