इंस्पेक्टर आलोक राय के नेतृत्व में कृष्णानगर पुलिस ने वाहन चोरी करने व चोरी के वाहन के खरीद फरोक्त करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश

04 नफर अभियुक्तगण गिरफ्तार, चोरी की स्कूटी, साईकिल व नगदी बरामद

आर एल पाण्डेय
लखनऊ । पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त मध्य, अपर पुलिस उपायुक्त मध्य के कुशल पर्यवेक्षण एवं सहायक पुलिस आयुक्त कृष्णानगर लखनऊ के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कृष्णानगर आलोक कुमार राय के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा सर्विलांश एवं पुलिस सूचना तन्त्र की मदद से दिनांक 27.10.2021 को वाहन चोरी कर बेचने व खरीदने वाले 04 नफर अभियुक्तगण 1. भानू सिंह पुत्र रवीन्द्र सिंह निवासी 551घ/175 गोविन्द गली नटखेड़ा थाना कृष्णानगर लखनऊ 2. दीपक कुमार पुत्र स्व0 अमित कुमार निवासी सब्जी मण्डी चन्दरनगर थाना आलमबाग लखनऊ लखनऊ 3. साहिल सोनकर पुत्र नरेश सोनकर निवासी 2/16 पुरानी काशीराम कालोनी थाना पारा लखनऊ 4. बसीम पुत्र नवी अहमद निवासी 551क सीपीएन गली नं0 05 आजादनगर थाना कृष्णानगर लखनऊ को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। इंस्पेक्टर आलोक राय ने बताया कि अभियुक्त के कब्जे से चोरी की स्कूटी, साइकिल व नगदी बरामद होने के आधार पर मु0अ0सं0 457/2021 धारा 41 40प्र0सं0 व 411/414 भादवि) का अभियोग पंजीकृत करते हुए उक्त अभियुक्तगण को न्यायिक अभिरक्षा में भेजकर विधिक कार्यवाही की जा रही है।बरामदगी का विवरण
1. एक अदद वाहन संख्या: UP32 EF 7197 सफेद रंग की स्कूटी।2. एक अदद साइकिल हीरो लाल व काला रंग।
3. कुल 160/- रूपये नगद ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक संतोष कुमार यादव, अतिरिक्त निरीक्षक संदीप कुमार शर्मा, धीरेन्द्र कुमार, कांस्टेबल पवनेश कुमार, जितेन्द्र कुमार शर्मा, देवेन्द्र कुमार, शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *