इंस्पेक्टर विद्यासागर पाल के नेतृत्व में पचदेवरा पुलिस ने अभियुक्त को किया गिरफ्तार
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। जनपद हरदोई में अपराध नियन्त्रण व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक हरदोई के कुशल निर्देश मे चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (पo) के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी शाहाबाद के मार्ग दर्शन व प्रभारी निरीक्षक पचदेवरा विद्यासागर पाल के लगातार कुशल नेतृत्व में थाना पुलिस टीम द्वारा एक नफर वारन्टी अभियुक्त राविन्द्र पुत्र शहजादे निवासी ग्राम बराकांट नगर थाना पचदेवरा जनपद हरदोई को गिरफ्तार किया गया अभियुक्त उपरोक्त को सम्बन्धित माननीय न्यायालय हरदोई के समक्ष पेश कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक नरेन्द्र कुमार कांस्टेबल शिवम चौधरी थाना पचदेवरा जनपद हरदोई शामिल रहे।

