इस नवरात्रि कुछ स्वादिष्ट फलाहार चखने का आनंद उठाएं हिल्टन गार्डन इन के साथ

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ: इस नवरात्र हिल्टन गार्डन इन ने पेश की विशेष नवरात्रि थाली। इस आकर्षक थाली में कबाब-ए-केला, साबूदाना पापड़, सामक चावल, साबूदाना खिचड़ी, आलू कद्दू की सब्जी, कुट्टू की खीर, फिर मखाने की खीर, कटे हुए फल और श्रीखंड जैसे स्वादिष्ट व्यंजन शामिल हैं। यह आपके उपवास को थोड़ा और स्वादिष्ट बनाने के लिए काफी है।

हिल्टन गार्डन-इन के एग्जीक्यूटिव शेफ सौरव घोष कहते हैं, ‘व्रत-त्योहार का मौका परिवार के साथ और स्वादिष्ट पकवानों के बिना अधूरा ही लगता है। नवरात्रि पर हममें से तमाम लोग उपवास करते हैं और हल्के-फुल्के फलाहार का सेवन करना ही पसंद करते हैं। इसलिए हम यहां लाए हैं लगभग 8-10 व्यंजन वाली नवरात्रि स्पेशल थाली, जो निश्चित तौर पर आपके उपवास और त्योहार का आनंद दोगुना कर देगी’।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *