इस बार वाहन चेकिंग तक ही सीमित कर रह गया यातायात सड़क सुरक्षा सप्ताह व यातायात माह दिवस

अयोध्या।(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ अयोध्या)इस बार यातायात माह दिवस व यातायात सुरक्षा सप्ताह महज खानापूर्ति तक ही सीमित रह गया।इस दौरान पुलिस विभाग,यातायात पुलिस विभाग व परिवहन विभाग द्वारा चलाये गये संयुक्त अभियान में एक दो स्कूलों में यातायात के प्रति छात्र छात्राओं को जागरूक करना व कुछ वाहनों के चालान करने के साथ साथ इसके अलावा कोतवाली नगर क्षेत्र के नाका व अन्य जगहों पर ट्राली पर लेफरेक्टर लगाने का ही कार्य हुआ।जो कि महज खानापूर्ति साबित हो रहा था।सूत्र के मुताबिक जबकि वास्तव में अगर देखा जाए तो यातायात माह दिवस व सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत कोतवाली नगर क्षेत्र में आज से कुछ साल पहले पुलिस विभाग,नगर निगम विभाग,विकास प्राधिकरण के साथ-साथ परिवहन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा शहर वासियों व सड़कों के किनारे दुकानदारों को पहले अतिक्रमण के अलावा यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाता था।इस मौके पर जहां एक ओर इन विभागों द्वारा जिले के स्कूलों कालेजों व महाविद्यालयों में यातायात नियम के प्रति छात्र-छात्राओं शिक्षकों को रैली,निबंध प्रतियोगिता व अन्य नुक्कड़ सभाओं के साथ-साथ कई कार्यक्रमों के माध्यम से यातायात के प्रति जागरूक किया जाता था।इसके अलावा पुलिस, नगर निगम व विकास प्राधिकरण के अधिकारियों व कर्मियों द्वारा उन दुकानदारों व प्रतिष्ठान के मालिक मालिकों पर अतिक्रमण का चाबुक भी चलता था जो सड़कों के दोनों किनारे अतिक्रमण किए रहते थे और उनकी वजह से इधर से आने जाने वाले राहगीरों वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था।परंतु अब ऐसा कुछ यातायात माह के साथ-साथ सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान नहीं दिखाई देता है।अब तो सिर्फ यातायात पुलिस कर्मियों व परिवहन निगम कर्मियों के संयुक्त अभियान में कुछ कार्यक्रम व वाहन चालान के नाम पर यह अभियान पूरा हो जाता है।इस संबंध में जब देश की उपासना व नव भारत चेतना न्यूज चैनल की टीम ने शहर वासियों से पूछा तो उन लोगों का एक ही जवाब था कि अब तो ना पहले जैसा यातायात माह दिवस दिखाई देता है और ना ही अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध शहर में आक्रमण चलाया जाता है।जिसके कारण शहर में वाहन पार्किंग का अभाव यातायात नियम के विरुद्ध वाहनों को खड़ा करना दुकानदारों द्वारा सड़कों के दोनों ओर  अतिक्रमण करना देखा जा सकता है।जिसके चलते अब शहर में जाम लगना आम बात हो गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *