इस समय लगातार जारी है बीजेपी का जनसंपर्क अभियान 

अयोध्या।(अमित कुमार मणि त्रिपाठी बीकापुर संवाददाता)शहर के अश्वनी पुरम कॉलोनी वजीरगंज में  जनसंपर्क किया गया महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा अल्पसंख्यक अवध प्रांत के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशफाक हुसैन जिया अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष आसिफ अंसारी महानगर अल्पसंख्यक मोर्चा उपाध्यक्ष नफीस राईनी इसके अलावा बीजेपी का महिला मोर्चा से तमाम महिलाएं  पार्षद शैलेंद्र यादव सहित बीजेपी के तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे इस मौके पर घर घर जाकर बीजेपी के कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने पंपलेट और स्टीकर बाटे और जनता से तमाम किए गए कार्यों के आधार पर योगी आदित्यनाथ को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने और अयोध्या विधानसभा से वेद प्रकाश गुप्ता को जिताने की अपील की गई।वही मीडिया से बात करते हुए बीजेपी के महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने कहा कि हम लोगों ने इतने काम किए हैं कि जनता दोबारा जरूर सरकार बनाएगी उन्होंने कहा कि मैं जहां जा रहा हूं वोट मांगने वहां के लोग खुद कहते हैं कि आपको आने की जरूरत नहीं हम लोग खुद बीजेपी का प्रचार कर रहे हैं उनसे यह पूछे जाने पर कि जीतने के बाद पहली प्राथमिकता क्या होगी तो उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता तय है हम जीतने के बाद प्राथमिकता तय नहीं करते उन्होंने कहा बहुत से काम हो चुके हैं और जो काम छूटे हैं इस बार योगी आदित्यनाथ की सरकार जरूर उसे पूरा करेगी वही बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के  अवध प्रांत के उपाध्यक्ष अशफाक हुसैन जिया ने कहा की योगी सरकार ने किसी के साथ भेदभाव नहीं किया जो योजनाएं थी उन योजनाओं का लाभ बराबर से हर समाज के लोगों को दिया गया है इस आधार पर हम लोग जनता तक जाकर और योगी सरकार के कार्यकाल में किए गए कार्यों को बता कर हम वोट मांग रहे हैं और जनता का भरपूर सहयोग और आशीर्वाद मिल रहा है वही महानगर उपाध्यक्ष नफीस राईनी ने अयोध्या विधानसभा के बीजेपी प्रत्याशी वेद गुप्ता को जिताने की अपील की है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *