ईरान में तनाव के बीच जौनपुर प्रशासन अलर्ट, कलेक्ट्रेट में इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर स्थापित

ईरान में तनाव के बीच जौनपुर प्रशासन अलर्ट, कलेक्ट्रेट में इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर स्थापित

जौनपुर। ईरान में उत्पन्न युद्ध जैसी स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। जनपदवासियों की सहायता और समन्वय के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट परिसर में एक इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर स्थापित किया गया है। साथ ही 9454417117 हेल्पलाइन नंबर तत्काल प्रभाव से सक्रिय कर दिया गया है।
यह केंद्र विशेष रूप से उन जौनपुर निवासियों के परिजनों की सहायता के लिए बनाया गया है, जिनके परिजन किसी अन्य देश में फंसे हुए हैं या जिन पर संभावित खतरे की आशंका है। परिजन हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर संबंधित व्यक्ति का नाम, वर्तमान लोकेशन और अन्य आवश्यक विवरण साझा कर सकते हैं। इससे शासन स्तर पर त्वरित समन्वय स्थापित कर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा सकेगी।
अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) परमानंद झा ने जानकारी देते हुए बताया कि कंट्रोल रूम 24 घंटे संचालित रहेगा। यहां तैनात अधिकारी एवं कर्मचारी प्राप्त सूचनाओं को संकलित कर उच्च अधिकारियों तक पहुंचाएंगे। आवश्यकता पड़ने पर विदेश मंत्रालय और संबंधित एजेंसियों से भी समन्वय स्थापित किया जाएगा।
उन्होंने जनपदवासियों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर पर ही संपर्क करें। जिला प्रशासन हर संभव सहायता के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *