उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की मा0 सदस्य दिनांक 19 मार्च 2025 को पूर्वान्ह 11 बजे करेंगी महिला जनसुनवाई

उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की मा0 सदस्य दिनांक 19 मार्च 2025 को पूर्वान्ह 11 बजे करेंगी महिला जनसुनवाई

जिला संवाददाता डॉ अजय तिवारी
अयोध्या।उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की सदस्य smt प्रियंका मौर्या का माह दिसम्बर के दिनांक 19 मार्च 2025 को पूर्वान्ह 11 बजे महिला जनसुनवाई करेंगी। तत्पश्चात महिला बंदी गृहों, बालिका/महिला गृहो व आंगनबाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण किया जाना है। उक्त कार्यक्रम आयोग के मा0 पदाधिकारियों की अध्यक्षता में किया जाना है।

जिला प्रोबेशन अधिकारी ने जनपद की समस्त महिलाओं/बालिकाओं से अपील किया कि महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने हेतु किसी भी शिकायत, समस्या के समाधान हेतु 19 मार्च 2025 को 11 बजे सर्किट हाउस अयोध्या में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की मा. सदस्य श्रीमती प्रियंका मौर्या के समक्ष अपनी शिकायत रखने का कष्ट करें। जिस पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए त्वरित समाधान किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *