आर एल पाण्डेय
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पुनः लागू हुई मंडी शुल्क व्यवस्था के निर्णय को वापस लेने हेतु उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को ई मेल द्वारा पत्र भेजा तथा मुख्यमंत्री से उत्तर प्रदेश में मंडी शुल्क लागू करने के निर्णय को वापस लेने की मांग की
संगठन अध्यक्ष संजय गुप्ता ने पत्र के माध्यम से कहा कि इससे व्यापारियों का अनावश्यक उत्पीड़न बढ़ेगा तथा महंगाई में भी वृद्धि होगी एवं प्रदेश में मंडी के बाहर व्यापार करने वाले गल्ला ,किराना, गुड, दलहन तिलहन एवं अन्य कृषि उत्पाद की बिक्री करने वाले व्यापारियों पर अनावश्यक बोझ बढ़ेगा।

