ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने भारतीय आदर्श योग संस्थान के प्रथम स्थापना दिवस के अवसर पर बधाई दी है उन्होंने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि इस संस्था का एक साल पहले उद्घाटन किया था आज प्रथम स्थापना दिवस पर योगाचार्य कृष्ण दत्त मिश्रा एवं उनकी टीम को बधाई देता हूं। योग संस्थान नित नई ऊंचाइयों को छूता रहे और लोगों को निरोग करता रहे जिसमें योगाचार्य केडी मिश्रा पूरे जुनून के साथ जुटे हुए हैं। बहुत-बहुत बधाई।”भारतीय आदर्श योग संस्थान” के संरक्षक एवं उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता एवं “भारतीय आदर्श योग संस्थान” के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगाचार्य कृष्ण दत्त मिश्रा ने बताया कि स्थापना दिवस समारोह आर ए बाजार, तोपखाना, कैंट स्थित माध्यमिक विद्यालय के प्रेक्षागृह में 25 अप्रैल मंगलवार को आयोजित किया गया है योग गुरु एवं संस्थान के सचिव राजकुमार ने जानकारी देते हुए बताया इस अवसर पर 51 योग साधक ,सधिकाओ तथा असाध्य रोगों को योग के माध्यम से परास्त कर स्वस्थ होने वाले लोगों को “महर्षि पतंजलि सम्मान” से सम्मानित भी किया जाएगा तथा समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं भजन संध्या का भी आयोजन किया गया है।

