उत्तर प्रदेश कौशल विकाश मिशन के केन्द्रों पर औचक निरीक्षण
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। कौशल विकास मिशन के अंतर्गत संचालित आवासीय प्रशिक्षण केंद्र श्री शिवाय एजुकेशन एंड वेलफेयर एसोसिएशन तथा जीया मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड का औचक निरीक्षण श्री अनिल कुमार वर्मा जी संयुक्त निदेशक, निदेशालय प्रशिक्षण एवम शिशिक्षु लखनऊ मंडल लखनऊ, अनिल गुप्ता वरिष्ठ सहायक निदेशालय प्रशिक्षण एवम शिशिक्षु लखनऊ मंडल लखनऊ, एवम विवेक कुमार सिंह, जिला कौशल प्रबंधक, लखनऊ द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान हॉस्टल,रसोईघर एवं बच्चों के क्लासरूम का निरीक्षण किया गया साथ ही बच्चों से फीडबैक भी लिया गया जिसमें प्रशिक्षण दे रही संस्था का कार्य संतोषजनक पाया गया।

