उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रान्तीय निर्देश पर बीआरसी प्रांगण मड़ियाहूं में शिक्षकों द्वारा किया गया धरना प्रदर्शन

जौनपुर डीकेयू ब्यूरो : उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की प्रदेश कार्यकारिणी के निर्देश पर बीआरसी मड़ियाहूं के प्रांगण में ब्लॉक इकाई मड़ियाहूं द्वारा ब्लॉक अध्यक्ष राम प्रसाद यादव की अध्यक्षता में धरना प्रदर्शन किया गया। जिसमें 21 सूत्री मांग मांगों के समर्थन में सैकड़ों शिक्षकों ने अपने विचार व्यक्त किए। जिला मंत्री रविचंद्र यादव ने शिक्षको शिक्षामित्रों अनुदेशकों रसोइयों विद्यालय परिसर में एक साथ काम करने वाले सभी की हित की बात की गई तथा सरकार से मांग की गई कि हमारी मांगों को सरकार मान ले नहीं तो यह आंदोलन जिले स्तर से होते हुए प्रदेश स्तर तक जाएगा। इस अवसर पर पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष राय साहब यादव तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष आनंद कुमार यादव ने ही अपने विचारों से शिक्षकों को संबोधित किया प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ब्लॉक मंत्री पवनदीप चौधरी कोषाध्यक्ष संगठन मंत्री अनिल दीप चौधरी सेवालाल पटेल अच्छे लाल यादव शैलेंद्र तिवारी अजय सिंह वेद प्रकाश रामाश्रय कनौजिया ने भी संबोधित किया इस अवसर पर डॉक्टर शिव नारायण यादव सत्य प्रकाश यादव पंकज सिंह सीमा चौबे प्रतिभा चौहान प्रीति सिंह शांति वर्मा विजय भास्कर यादव अरविंद यादव राम सज्जन यादव प्रवेश चंद पटेल विजय बहादुर पटेल। विजय शंकर दुबे सुभाष चंद्र यादव राघवेंद्र सिंह विजय कुमार तिवारी विजय बहादुर यादव लाल बहादुर यादव आदि अध्यापक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *