उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ ने तहसील प्रभारियों को नियुक्त करने के साथ किया माल्यार्पण
उमाकान्त लाला ब्यूरो चीफ
शाहजहांपुर :: उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की एक आवश्यक बैठक में जनपद की तीन तहसील सदर, पुवायां और तिलहर के संघ तहसील प्रभारी की नियुक्ति कर उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर बधाई दी गई। संघ के प्रांतीय महामंत्री एवं जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने शिक्षक संघ को और अधिक ऊर्जा से धार देते हुए तहसील स्तर पर प्रभारियों की नियुक्ति की गई जिसमें सदर तहसील में विकास खंड मदनापुर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय सैंजना मधु में कार्यरत सहायक अध्यापक अनुज कुमार सिंह को सदर तहसील प्रभारी नियुक्त किया गया, तहसील तिलहर के पवन शुक्ला सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय नवदिया यूसर विकास खंड तिलहर को प्रभारी बनाया गया जबकि पुवायां तहसील प्रभारी के रुप में प्राथमिक विद्यालय गुरुनानक पुवायां के सहायक अध्यापक राजीव गुप्ता की नियुक्ति की गई। सभी नवनियुक्त तहसील प्रभारियों को संघ के जिला मंत्री देवेश बाजपेई, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुनीश मिश्र, कोषाध्यक्ष रविंद्र पाल प्रजापति, जिला मीडिया प्रभारी राजकुमार तिवारी, अरुण भदौरिया, यशपाल सिंह, धर्मेंद्र सिंह, आनंद गंगवार, आदेश सिंह, अरविंद सिंह, नवेंदु मिश्र, अश्विनी अवस्थी, प्रमोद सिंह, शिवकिशोर मिश्र, राजकुमार सिंह, विकास मिश्र, अवनीश कुमार यादव, अरविंद त्रिपाठी, राकेश रोशन, फुरकान रजा,अर्चना तिवारी, प्रेमलता शुक्ला, गीता शुक्ला, सीमा सिंह, सुषमा गुप्ता, बबिता श्रीवास्तव सहित सभी पदाधिकारियों ने फूल-मालाएं पहनाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

