उत्तर रेलवे के जीएम आशुतोष दंगल अयोध्या मंदिर निर्माण से पहले रेलवे बढ़ाएगी गाड़ियों की क्षमता

अयोध्या(संवाददाता) सुरेंद्र कुमार।उत्तर रेलवे के जीएम आशुतोष गंगल ने अयोध्या स्टेशन के कार्यो का लिया जायजा, कहा दिसंबर में पूरा होगा स्ट्रक्चर का कार्यअयोध्या. राम मंदिर निर्माण के साथ यात्री सुविधाओं को लेकर रेलवे विभाग भी बड़ी तैयारी शुरू कर दी है। अयोध्या रेलवे स्टेशन को मॉडल स्टेशन के रूप में विस्तार किया जा रहा है। 50 हजार यात्री को एक साथ रोका जा सकेगा तो वही ट्रेनों के आवागमन को लेकर भी दोहरीकरण के साथ ट्रेनों को बढ़ाये जाने की तैयारी कर रहा है।अयोध्या के मार्ग को किया दोहरीकरण किया जा रहा है। अयोध्या स्टेशन की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे उत्तर रेलवे के जनरल मैनेजर आशुतोष गंगल ने बताया कि अयोध्या में स्टेशन के डब्लपमेंट का कार्य चल रहा है। जिस पर राइट्स कार्य कर रहा है। और हमे आशा है कि दिसंबर के आसपास अपना कार्य पूरा कर लेगा। स्ट्रक्चर का वर्क हो गया है। साफ सफाई चल रहा है। वहीं कहा कि राम मंदिर निर्माण के बाद रेलवे के ट्रैफिक में बढ़ाव होगी इसके लिए भी हम लोग प्रयासरत है और उत्तर प्रदेश सरकार के साथ संपर्क में है। जिससे ट्रैफिक हैंडलिंग बढ़ाई जा सके। साथ ही कहा कि अयोध्या स्टेशन के होकर गुजरने वाली पटरियों के डबलिंग का वर्क चल रहा है। इससे रेलवे गाड़ियों को चलाने की क्षमता बढ़ जाएगी। उससे इन एरिया को अच्छे सर्विस प्रवाईट कर सकेंगे और सारी व्यवस्थाएं और तकनीकीओं को सुधारा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *