उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के 36 कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त सेवानिवृत्ति कार्यक्रम में समापक भुगतान प्रपत्र प्रदान किया गया

उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के 36 कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त

सेवानिवृत्ति कार्यक्रम में समापक भुगतान प्रपत्र प्रदान किया गया

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ।अपनी रेल सेवा का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते हुए दिनांक 31.03.2025 को उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के 36 रेल कर्मचारी अपनी रेल सेवा से निवृत्त हुए I इन सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को मंडल कार्यालय के सभागार में आयोजित सेवानिवृत्ति समारोह के अंतर्गत प्रत्येक सेवानिवृत्त कर्मचारी को समापक भुगतान प्रपत्र प्रदान किया गया, जिसका भुगतान कर्मी के नामांकित बैंक खाते में सीधे RTGS के माध्यम से भेजा जायेगा एवं कर्मचारी के खाते में स्वतः क्रेडिट हो जायेगा I इस कार्यक्रम के प्रारंभ में मण्डल कार्मिक अधिकारी, आर. सी. बैरवा ने सेवानिवृत्त होने वाले सभी कर्मचारियों का स्वागत किया एवं उनकी रेल सेवाओं हेतु आभार व्यक्त किया I इसके उपरांत मण्डल रेल प्रबंधक, एस. एम. शर्मा ने सेवानिवृत कर्मचारी को समापक भुगतान प्रपत्र एवं गोल्ड कोटेड चांदी का पदक प्रदान कर सम्मानित किया I कार्यक्रम में सभी सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना की गईI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *