उद्यमी रत्न सम्मान से सम्मानित हुए यावर अली शाह

उद्यमी रत्न सम्मान से सम्मानित हुए यावर अली शाह

– आईआईए लखनऊ चैप्टर के कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों व उद्यमियों को किया गया सम्मानित*
– *ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर श्री बब्लू कुमार ने किया सम्मान समारोह में पुरस्कृत

सिटी रिपोर्टर प्रत्यूष पाण्डेय
लखनऊ।
इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) लखनऊ चैप्टर की ओर से आयोजित उद्यमी रत्न अवॉर्ड एवं पुलिस सम्मान समारोह में 14 पुलिसकर्मियों और 9 उद्यमियों को सम्मानित किया गया। यहीं एएमए हर्बल ग्रुप के को-फाउंडर एवं सीईओ प्रतिष्ठित उद्योगपति श्री यावर अली शाह को उद्यमी रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान लखनऊ पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) श्री बब्लू कुमार ने प्रदान किया।

सम्मान प्राप्त करने के बाद अपने संबोधन में श्री यावर अली शाह ने कहा, “मैं इस सम्मान के लिए आईआईए लखनऊ चैप्टर के चेयरमैन श्री विकास खन्ना जी का आभारी हूं। यह पुरस्कार मैं अपनी एएमए टीम को समर्पित करता हूं, जो दिन-रात कंपनी की कामयाबी के लिए मेहनत कर रही है। किसी भी कम्पनी की कामयाबी उसके लोगों के डेडिकेशन और कड़ी मेहनत से ही संभव होती है।”

श्री यावर अली शाह एक्जीक्यूटिव मेंबर, सीआईआई लखनऊ, वाइस चेयरमैन, आईआईए लखनऊ चैप्टर तथा वाइस प्रेसिडेंट, पीएडीएमए के रूप में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। समारोह में आईआईए लखनऊ चैप्टर के अध्यक्ष विकास खन्ना, सचिव राजीव जैन और सीनियर वाइस चेयरमैन वैभव अग्रवाल सहित उद्योग जगत के कई प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *