अयोध्या। प्रदेश शासन/सूचना निदेशक के निर्देश के क्रम में उप निदेशक सूचना डा0 मुरली धर सिंह ने बताया है कि सभी मान्यता प्राप्त पत्रकारों के मान्यता कार्डो का नवीनीकरण जनवरी वर्ष 2022 से प्रारम्भ किया जायेगा। यह प्रक्रिया 28 फरवरी 2022 तक जारी रहेगी। मान्यता नवीनीकरण/मान्यता मार्ग दर्शक सिद्वांत 2008 के अनुसार सभी मान्यता प्राप्त पत्रकारों को अपने-अपने संगठन के सम्पादक द्वारा संस्तुति पत्र नवीनतम वेतन पर्ची, नियमितता प्रमाण पत्र, डी0ए0वी0पी0 का नवीनतम दर तथा यदि किसी संस्थान में संविदा पर कार्यरत है तो उसका नवीनतम अनुबंध पत्र दिनांक 28 जनवरी 2022 तक तथा कुछ पत्रकार साथी अधिवक्ता भी है एवं मान्यता प्राप्त पत्रकार भी है उन्हें भी अधिवक्ता अधिनियम 1961 के तहत प्रमाण पत्र देना होगा कि वे अवैतनिक रूप से संवाददाता का कार्य करते है। सम्बंधित सूचना मण्डलीय सूचना कार्यालय अयोध्या में हार्डकापी में उपलब्ध कराने की कार्यवाही करें, जिससे कि सम्बंधित मान्यता प्राप्त पत्रकार बंधुओं के मान्यता कार्डो का नवीनीकरण नियमानुसार जिलाधिकारी द्वारा 28 फरवरी 2022 के पूर्व कराया जा सकें तथा सभी मान्यता कार्डो की वैधता अवधि 28 फरवरी 2022 तक रहेगी और सभी मीडिया बंधुओं का 2021 में सहयोग मिला एवं मिल रहा है एवं आशा है कि वर्ष 2022 में भी इसी तरह मिलता रहेगा। 2022 विधान सभा सामान्य निर्वाचन का चुनाव वर्ष है इसमें सभी से सहयोग की विशेष अपील एवं आशा है। संस्थान के सम्पादकों, व्यूरो प्रमुखों आदि को सूचना कार्यालय द्वारा सम्बंधित पत्र भी भेजा जा चुका है।

