उरूवा थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद

गोरखपुर ख़जनी ब्यूरो रवि कुमार:पहाड़पुर/धुरियापार/ उरुवा थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गाँव में चोरों ने एक घर में किया हाथ सााफ!
रविवार की रात पहाड़पुर के अब्दुल मोइद खान के घर में चोर जंगलें की ग्रिल तोड़कर अंदर घुस गये और घर के अंदर रखे पेटी बक्शा आलमारी का ताला तोड़ कर घर मे रखे कीमती सामना उठा ले गये!
घर के मालिक अब्दुल मोइद खान परिवार के साथ मुंबई रहते हैं! लेकिन उनके भाई गांव में ही रहते हैं जिनका मकान थोड़ी दूर पर ही है! अब्दुल मोइद खान के भाई शकील खान ने बताया कि सुबह में घर के सामने हो रहे सड़क निर्माण को देखने के लिए जब मैं भैया के घर के सामने आया तो देखा की ओसारे वाले कमरे में लगे जंगले की जाली उखड़ा है और ग्रील निकला हुआ है जिसके बाद घर के मेन गेट का ताला खोल कर जब अंदर गए तो अंदर के कमरे का ताला टूटा हुआ मिला और कमरे के अंदर रखें सभी बक्सा , अलमारी, अटैची खुला हुआ और उसके अंदर का सामान बिखरा पड़ा है!
चोरी होने की जानकारी होते ही शकील खान ने अपने भाई को फोन करके इस बारे में बताया! चोर घर में रखे जेवर और बर्तन लेकर गये जिसकी कीमत लगभग तीन लाख बताई जा रही है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *