गोरखपुर:
मुख्य चिकित्साधिकारी गोरखपुर व जिलाधिकारी गोरखपुर के निर्देश पर प्रभारी चिकित्साधिकारी उरूवा की टीम ने कस्बे के तीन प्राइवेट अस्पतालों पर छापा मारा।जिसमे से दो निजी अस्पताल संचालकों द्वारा कागजात न दिखाने पर सील कर दिया गया।जब कि एक को कागजात दिखाने के लिए तीन दिन का समय दिया गया है।
जानकारी के अनुसार गुरुवार की शाम लगभग 6 बजे प्रभारी चिकित्साधिकारी उरूवा डॉ जेपी तिवारी की टीम पहले गोला रोड के ब्रम्हानंद यादव के वहां उसके बाद चाँदसी मेडिकल हाल पर पहुंची दोनों अस्पताल संचालकों द्वारा कागज न दिखाने पर उन्हें सील कर दिया गया।
उसके बाद टीम सिकरीगंज रोड पर स्थित धन्वन्तरि मेडिकल पर पहुंची जहां टीम ने चार बेड का अस्पताल पाया गया।अस्पताल संचालक का कागजात अपंजीकृत पाए जाने पर संचालक को तीन दिन का समय दिया गया।
इस अवसर पर थाना प्रभारी सुनील निषाद भी मयफोर्स उपस्थित थे।

