एक करोड़ रुपए की अवैध शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
अंडे की आड़ में शराब की तस्करी करते सिकरारा में STF-पुलिस का बड़ा एक्शन, 5220 बोतल जब्त
जौनपुर,31 जनवरी। यूपी के जौनपुर में सिकरारा थाना क्षेत्र अंतर्गत
अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एसटीएफ प्रयागराज और सिकरारा पुलिस ने शनिवार सुबह संयुक्त टीम ने अंडे से लदे एक मिनी ट्रक से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। बरामद शराब की संख्या 5220 बोतल बताई जा रही है, जिसकी कीमत लाखों रुपये आंकी गई है।
थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 6:15 बजे मुखबिर से सूचना मिली थी कि जौनपुर से मछलीशहर की ओर जा रही एक मिनी ट्रक में अंडों की आड़ में अवैध अंग्रेजी शराब ले जाई जा रही है। सूचना पर पुलिस और एसटीएफ टीम ने जौनपुर–प्रयागराज हाईवे पर सिकरारा क्षेत्र स्थित निर्माणाधीन आयुर्वेदिक अस्पताल के पास घेराबंदी कर ट्रक को रोक लिया।
जांच के दौरान अंडों के बीच छिपाकर रखी गई 5220 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने मिनी ट्रक को कब्जे में लेकर शराब को सीज कर दिया है।
मामले में BNS की धारा 319 तथा आबकारी अधिनियम की धारा 60(1), 63, 72 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान
पंकज पाल (22) पुत्र चंद्रपाल, निवासी दीनदयाल नगर, थाना सिविल लाइंस, जनपद मुरादाबाद
प्रिंस श्रीवास्तव उर्फ सिंटू (32) निवासी नई बस्ती हुकूलगंज, थाना लालपुर पांडेयपुर, जनपद वाराणसी में की गई है।वही इस मामले में जानकारी देते हुए
सीओ सदर देवेश सिंह ने बताया कि प्रयागराज की एसटीएफ टीम और सिकरारा पुलिस ने सिकरारा थाने से लगभग 500 मीटर दुरी पर एक डीसीएम को रोका गया और उसकी बिल्टी चेक की गयी। जब गाडी को चेक किया गया। तो उसमें अवैध शराब पाया गया। इसकी बाद में तलाशी के दौरान 435 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई जिसकी अनुमानत दाम 1 करोड़ के आस पास है। पुलिस विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करके कार्यवाही में जुटी हुई है। पुछताछ में पता चला कि ये गाड़ी हरियाणा से चली थी और वाराणसी जा
रही थी।

