पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर पेशी के लिए कैदी का लेकर आ रहा वाहन पलट गया। जिसमें वाहन चालक घायल हो गया। बताया जा रहा है कि पवई थाना अंतर्गत मिल्कीपुर गांव के पास पेशी के लिए कैदी का लेकर आ रहा वाहन बाइक सवार को बचाने में अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में कैदी वाहन चालक घायल हो गया। जबकि वाहन में सवार कैदी व दो सिपाही बाल-बाल बच गए। कैदी को पवई थाना पुलिस ने अपनी कस्टडी में ले लिया है।

