एनसीसी अधिकारी मेजर डॉ मनमीत कौर सोढ़ी के नेतृत्व में *मेरी माटी मेरा देश* विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित

एनसीसी अधिकारी मेजर डॉ मनमीत कौर सोढ़ी के नेतृत्व में *मेरी माटी मेरा देश* विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। *माटी को नमन वीरों का वंदन* इस उद्देश्य के साथ आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत स्वतंत्रता दिवस समारोह के उपलक्ष्य में नवयुग कन्या महाविद्यालय, राजेंद्र नगर लखनऊ की 19 उत्तर प्रदेश गर्ल्स बटालियन एनसीसी विंग द्वारा प्राचार्य प्रोफेसर मंजुला उपाध्याय के दिशा निर्देशन में तथा एनसीसी अधिकारी मेजर डॉ मनमीत कौर सोढ़ी के नेतृत्व में *मेरी माटी मेरा देश* विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया I जिसमें कैडेट ललिता,कीर्ति,सोनल,अंजली, दिव्यांशी,ईशा,खुशी,पूर्णिमा,सुप्रिया,युक्ता, आरती,आयुषी,बांसुरी,अंशिका, जया , जोया, बिभा,श्रेया, सुहानी,शिवानी,ऋतु,गीतांजलि,तनु, शुभांगी आदि बड़ी संख्या में कैडेट्स ने प्रतिभाग किया तथा मनमोहक पोस्टर के माध्यम से देश के वीरों को नमन किया I
निर्णायक की भूमिका महाराजा अग्रसेन विश्वविद्यालय सोलन हिमाचल प्रदेश से डॉ अंशु शर्मा (भौतिक विज्ञान विभाग) तथा डॉ अभिषेक अवस्थी (जैव प्रौद्योगिकी विभाग) ने निभाई I
प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार रहा-

प्रथम कैडेट ललिता यादव
द्वितीय कैडेट पूर्णिमा सिंह तथा सुप्रिया गोपाल
तृतीय कैडेट सुहानी झा तथा सोनल सिंह
सांत्वना कैडेट खुशी एवं अंशिका शर्मा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *