एप्जा की सदर तहसील इकाई का हुआ विस्तार.
उमाकांत श्रीवास्तव संरक्षक, हरिहरनाथ मिश्रा अध्यक्ष, गौरव पाल महामंत्री कुलदीप कुमार पाल को महासचिव मनोनीत
सेहरामऊ दक्षिणी : – जनपद में ऑल इंडियन प्रेस जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऐप्जा की जिला तहसील एवं ब्लॉक इकाइयों के गठन की प्रक्रिया लगातार जारी होने के चलते रविवार को सदर तहसील का विस्तार सेहरामऊ दक्षिणी में किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र मिश्रा के निर्देशानुसार चीफ कोऑर्डिनेटर अनुराग सारथी के अनुमोदन पर जिला संरक्षक गिरीश चंद्र दीक्षित,सर्वेश मिश्रा जिला अध्यक्ष अरविन्द त्रिपाठी जिला उपाध्यक्ष विश्वनाथ त्रिवेदी,ललित तिवारी, जिला महासचिव सुशील तिवारी,महामंत्री विशुन दयाल कन्नौजिया ने सर्वसम्मति से उमाकांत श्रीवास्तव को संरक्षक, हरिहरनाथ मिश्रा को सदर तहसील अध्यक्ष, गौरव पाल को महामंत्री की जिम्मेदारी दी । सतपाल वर्मा,कामिनी कश्यप को उपाध्यक्ष, कुलदीप कुमार पाल को महासचिव, अनूप कुमार को कोषाध्यक्ष बनाया गया. जबकि लक्ष्मी देवी श्रवण कुमार रजनीश कुमार संजीव कुमार त्रिवेदी को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। इससे पूर्व जिला कमेटी के पदाधिकारियो का सेहरामऊ दक्षिणी पहुंचने पर फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया. सदर तहसील इकाई के विस्तारीकरण में मनोनीत किए गए समस्त पदाधिकारी गणों को जिले के पदाधिकारियो ने फूल माला पहनाकर स्वागत और अभिनंदन करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान संरक्षक गिरीश चंद दीक्षित एवं सर्वेश चंद्र मिश्रा ने कहा कि एप्जा इस बार जिले में नई ऊर्जा के साथ
सबसे बड़ा संगठन बनकर उभरा है। और सभी पत्रकार एक परिवार के रूप में एकत्रित होकर अपने हक के लिए आगे बढ़ रहे हैं। तहसील सदर इकाई के विस्तारीकरण पर सभी पत्रकारों ने बधाई और शुभकामनाएं दी।

