एस आर मेमोरियल बास्केटबॉल टूर्नामेंट 2025 का आयोजन
सिटी रिपोर्टर प्रत्यूष पाण्डेय
लखनऊ।
एसआर इंटरनेशनल स्पोर्ट्स एकेडमी, लखनऊ में 2nd 3X3 एस आर मेमोरियल बास्केटबॉल टूर्नामेंट 2025 का आयोजन किया गया। इस टूर्नामेंट में 72 से अधिक स्कूलों के प्रतिभागियों ने भाग लिया।
टूर्नामेंट का उद्घाटन 15 नवंबर 2025 को एस आर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के चेयरमैन एमएलसी पवन सिंह चौहान एवं समापन वाइस चेयरमैन पीयूष सिंह चौहान और वाईस चेयरपर्सन डॉ सुष्मिता सिंह चौहान ने किया।
फाइनल मैच में डीपीएस एल्डेको गर्ल्स, राज कुमार अकेडमी, लक्ष्य अकेडमी और नेट रैपर्स ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अंत में, विजेता टीमों को पुरस्कार वितरित किए गए और समारोह का समापन हुआ।
इस अवसर पर बोलते हुए, चेयरमैन पवन सिंह चौहान ने कहा, “बास्केटबॉल एक ऐसा खेल है जो न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है, बल्कि मानसिक विकास और टीम वर्क को भी प्रोत्साहित करता है। हमें गर्व है कि एसआर इंटरनेशनल स्पोर्ट्स एकेडमी इस तरह के आयोजन का हिस्सा बन रही है।”

