एस एस डी पब्लिक स्कूल में बच्चों ने मनाई दीपावली
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। अलीनगर सुनहरा, कृष्णा नगर लखनऊ स्थित एस एस डी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने रंगोली दीप प्रज्वलन और अंताक्षरी प्रतियोगिता के माध्यम से आज दीपावली के पूर्व धनतेरस के दिन धूमधाम से इस पर्व को मनाया l कुछ बच्चों ने रंगोली प्रतियोगिता में भाग लिया तो कुछ ने दीप प्रज्वलन में और कुछ अंताक्षरी प्रतियोगिता में l सभी बच्चों को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रबंधक रामानंद सैनी ने कहा कि दीपावली ज्ञान के उजाले का पर्व है l हमें छुट्टियों में अवश्य पढ़ना चाहिए l खासकर दीपावली वाले दिन और जमघट के दिन l हर बच्चे को पढ़ना है l अंधविश्वास, पाखंड को भगाना है अपने ज्ञान के दीपक को जलाना है और पूरे घर के साथ-साथ घर के बाहर भी सफाई करनी है l तभी दीपावली पर्व का महत्व समझ में आएगा l इसके अलावा बच्चों को डायरेक्टर प्रशांत सैनी ,मधु अवस्थी ,सर्वेश कुमार ,जितेंद्र कुमार, कैलाश सर शिवानी वर्मा, आराधना मिश्रा, जानवी सिंह, स्नेहलता ,प्रीति राय और मीना रावत ने भी संबोधित किया और सभी बच्चों व अभिभावकों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी l

