एस के डी अकादमी की स्निग्धा ने बैडमिंटन सिंगल्स में रजत पदक हासिल किया

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। एस के डी अकादमी के विद्यार्थियों द्वारा मिनी ओलिंपियाड सहोदय द्वारा आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया गया जिसमें बच्चों ने भिन्न भिन्न खेलों में भाग लेकर रजत व कांस्य पदक सेमी फाइनल तक की प्रतियोगिता में हासिल किया वहीं एस के डी अकादमी की गोमती नगर शाखा की कक्षा नौ की छात्रा स्निग्धा ने बैडमिंटन सिंगल्स की प्रतियोगिता में फाइनल में पहुंचकर रजत पदक जीता।

सभी विजयी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए विद्यालय के निदेशक श्री मनीष सिंह जी ने खिलाड़ियों को उनके शानदार प्रदर्शन पर शुभकामनाएं दीं व स्निग्धा को सम्मानित करते हुए आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *