एस के डी अकैडमी में शनिवार को रचनात्मकता और पर्यावरण जागरूकता पर विभिन्न कलात्मक गतिविधियों का आयोजन
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ: एस के डी अकैडमी में शनिवार को सैटरडे एक्टिविटी के अंतर्गत विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए रचनात्मक और पर्यावरण जागरूकता से जुड़ी गतिविधियों का आयोजन किया गया।
प्री प्राइमरी कक्षाओं में बच्चों ने कला और शिल्प से जुड़ी पेपर क्राफ्ट गतिविधि में भाग लिया। उन्होंने रंगीन कागज, गोंद और अन्य सामग्री का उपयोग करके विभिन्न प्रकार के कलाकृतियाँ बनाईं। बच्चों ने अपनी कल्पना-शक्ति का उपयोग करके कागज़ से विभिन्न प्रकार के जानवरों, पक्षियों और फूलों को बनाया।
कक्षा 1 से 5 के विद्यार्थियों के लिए फ़ूड टून गतिविधि का आयोजन किया गया जिसमे बच्चों ने फलों और सब्जियों का प्रयोग करके अपने शिक्षकों की सहायता से विभिन्न जानवरों की प्रतिकृति बनायीं.
कक्षा 6 से 8 के विद्यार्थियों ने 3R: Reduce, Reuse and recycle के सिद्धांतों पर आधारित डेकोरेशन का सामान बनाने की गतिविधि में पुराने कपड़ों, बोतलों, और अन्य सामग्री का उपयोग करके विभिन्न प्रकार के सजावटी सामान बनाए।
इस अवसर पर एस के डी ग्रुप ऑफ़ एजुकेशन के निदेशक श्री मनीष सिंह, उप निदेशक श्रीमती निशा सिंह, सह निदेशक श्रीमती कुसुम बत्रा की उपस्थिति ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया.

