एसआर ग्लोबल स्कूल में एसआर मेमोरियल इंटर-स्कूल बास्केटबॉल टूर्नामेंट 2024 की शुरुआत हुई
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ: बक्शी का तालाब स्थित एसआर ग्लोबल स्कूल में हमेशा से खेल प्रतिस्पर्धाओं को आगे बढ़ाने में तत्पर रहा है इसी क्रम में एस आर ग्लोबल स्कूल में बास्केटबॉल टूर्नामेंट की शुरुआत हुई है जिसमें 72 टीमें अंडर 17 और अंडर 19 श्रेणियों में भाग ले रही हैं। यह टूर्नामेंट क्षेत्र भर की प्रतिभाओं को एक मंच पर लेकर आया है।
मुख्य अतिथि की उपस्थिति
यूपी सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने प्रतिस्पर्धा के दूसरे दिन मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जिससे आयोजन को और भी गरिमा मिली।
मैच के परिणाम
– अंडर 17 गर्ल्स में सेठ एम आर जयपुरिया स्कूल ने एमिटी इंटरनेशनल को 15-2 से हराया।
– अंडर 17 बॉयज में राजकुमार एकेडमी ने पीएमएस इंडिया टीम को 16-12 से हराया।
– अंडर 19 गर्ल्स में एएफएस इंडिया ने एस आर ग्लोबल गर्ल्स को 14-12 से हराया।
– अंडर 19 बॉयज में डेथ नॉट टीम ने कुक्कड़ आईएनडी को 16-9 से हराया।
समापन और शुभकामनाएं
टूर्नामेंट के समापन दिवस पर एस आर ग्रुप के चेयरमैन और सदस्य विधान परिषद सीतापुर पवन सिंह चौहान ने विजेता और रनर-अप दोनों टीमों को शुभकामनाएं दीं। मुख्य अतिथि श्री दानिश अंसारी ने खिलाड़ियों के जज्बे की सराहना की और कहा कि खेल और खिलाड़ी आज के तनावपूर्ण माहौल में सबको प्रेम और भाईचारे का संदेश देते हैं।

