एसडीएम ने भोरापुर गौशाला का किया निरीक्षण,परखीं व्यवस्थाएं

देश की उपासना न्यूज़

संवाददाता-जनार्दन श्रीवास्तव

पाली-(हरदोई)

तहसील सवायजपुर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम भोरापुर में स्थित गौशाला का एसडीएम स्वाति शुक्ला ने औचक निरीक्षण कर गौवंशीय पशुओं के लिए व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश संबंधितों को दिए। साथ ही हरे चारे और साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा। उन्होंने गोशाला में गोबर प्लांट लगाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मवेशियों के बैठने,भूसा स्टॉक, पानी की व्यवस्था सहित उनकी संख्या व अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मौजूद कर्मचारियों से जानकारी की। निर्देश दिए कि गोशाला में साफ -सफाई व मवेशियों के भोजन पानी में लापरवाही न बरती जाये।साथ ही प्रतिदिन उनका स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया जाये।साथ ही यदि कोई पशु बीमार होता है तो उसका तत्काल उपचार करायें। शासन की मंशानुरूप गोवंशीय पशुओं का संरक्षण करने में अपना सहयोग भी दें।उन्होंने डंप गोबर को जल्द बिक्री कर उससे होने वाली आय को गोशाला में ख़र्च करने एवं जल्द प्लांट लगाने के निर्देश संबंधित को दिए। सोमवार को तहसील सवायजपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत भोरापुर स्थित गौशाला पहुँची एसडीएम स्वाति शुक्ला ने गौशाला की व्यवस्थाओं को परखा और संबंधित को दिशा निर्देश दिए।अचानक एसडीएम द्वारा किए गए निरीक्षण से हड़कंप मच गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान सहित संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *