डीके यू गोला ब्लॉक रिपोर्टर कृष्णा गौड़
गोरखपुर/ एसएसपी गोरखपुर डॉ विपिन टांडा के निर्देश पर पुलिस अधिकारी आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन प्रत्येक बुधवार को थानों पर किया जाता है जिसमे थाने की कार्यप्रणाली सुधारने जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण अपराध नियंत्रण कम्यूनिटी पुलिसिंग को बढ़ावा देने के लिए समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों के द्वारा प्रत्येक बुधवार को जिले के चिन्हित थानो पर पूर्व निर्धारित रोस्टर के अनुसार दिन में 11 बजे से 11 बजे रात्रि तक थाने पर मौजूद रह कर फरियादियों की फरियाद अधिकारी सुनते है गोला थाना पर पुलिस अधीक्षक अपराध डॉ महेंद्र पाल सिंह ने थाने पर आए हुए फरियादियो की फरियाद को सुना और उनकी समस्याओं के निस्तारण के लिए पुलिसकर्मियों को आदेश दिया गोला थाने पर पुलिस चौपाल के दौरान एसपी क्राइम ने थाने परिसर का अंदर बाहर से निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी हासिल किया निरीक्षण के दौरान एसपी क्राइम ने थाना परिसर में बने आवास का निरीक्षण किया महिलाओं की शिकायतो के लिए बने महिला डेस्क की जानकारी और इंतेज़ाम की जानकारी लिया थाने के शौचालय माल मुक़दमाती आदि का निरीक्षण किया जो भी कमियां मिली उसको दुरुस्त करने का निर्देश दिया आपको बता दे कि जब से पुलिस चौपाल का आयोजन हो रहा है जनता सीधे अपनी समस्याओं को अधिकारियों से बता रही है और उसका समय से निस्तारण भी हो रहा है।

