कड़ी सुरक्षा व्यवस्था मे अलविदा जुमा की नमाज सम्पन्न

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था मे अलविदा जुमा की नमाज सम्पन्न

(डॉ अजय तिवारी जिला संवाददाता)

अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में अलविदा जुमा की नमाज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अदा की गई। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया, अयोध्या शहर की टाट शाह मस्जिद में शहर इमाम मौलाना समसुल कादरी के नेतृत्व में नमाज पढ़ी गई।बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अलविदा की नमाज में भाग लिया,नमाज के दौरान दुनिया में अमन और शांति के लिए दुआ मांगी गई। ईरान-अमेरिका के बीच तनाव को लेकर युद्ध समाप्त होने की भी दुआ की गई। शहर इमाम ने कहा कि हर व्यक्ति को अपने देश में आजादी और सलामती से रहने का हक है। उन्होंने कहा कि भारत अमन, भाईचारे और सौहार्द का देश है, जहां सभी को अपने त्योहार मनाने की आजादी है। शहर इमाम ने बेहतर व्यवस्था के लिए अयोध्या जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया, चांद दिखने के आधार पर ईद की तारीख तय होग। गुरुवार को चांद दिखा तो जुम्मे के दिन ईद, नहीं दिखा तो शनिवार को ईद मनाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *