कनोड़िआ ग्रुप वर्ल्ड  एचआरडी कांग्रेस  द्वारा नेशनल अवार्ड्स फॉर एक्सलेंसी इन मैन्युफैक्चरिंग सम्मान से हुई सम्मानित

अयोध्या।(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ अयोध्या)
भारतीय अर्थव्यबस्था के विकास में देश की बहु आयामी औद्योगिक समूह सीमेंट  निर्माण एवं  बिक्री  में  कनोड़िआ  समूह  बड़ी  तेजी  से  आगे  बढ़ रही  है।इस संबंध मे कंपनी के जनरल मैनेजर ब्रांड एंड  सेल्स प्रमोशन डॉ के एन झा ने बताया कि वर्तमान  समय  में यह समूह अपने चारो  प्लांटों  के साथ लगभग ३.५० मिलियन टन  सीमेंट  का  प्रतिबर्ष  उत्पादन  छमता  के साथ  पच्छिमी  उत्तर प्रदेश ,हरियाणा  ,उत्तराखंड ,दिल्ली  एवं   बिहार  के बाज़ारो  में  उच्च  गुणवत्ता  बाली  सीमेंट  कंक्रीट  गोल्ड सीमेंट , बिग सेम  सीमेंट  एवं  बिग सेम  प्रीमियम  प्लस सीमेंट  की  मार्केटिंग कर रही है।इस  समूह  की उत्तर प्रदेश  के अमेठी में  १.५० मिलियन टन प्रतिबर्ष  उत्पादन छमता की एक सीमेंट  ग्राइंडिंग  यूनिट  स्थापित  की  है।जिससे  उत्पादन   दिसम्बर  -२०२१  तक  प्रारम्भ  हो जायेगी  एवं  ग्रुप  की कुल  उत्पादन छमता  ५ मिलियन टन  प्रतिबर्ष  हो जायेगी।डा के एन झा ने बताया कि उत्तर प्रदेश  के  सीमेंट  बाज़ारो में अपनी मजबूत  उपस्थिति  दर्ज कराएगी।इसके साथ ही साथ ग्रुप तीन मिलियंन टन  प्रतिबर्ष सीमेंट   उत्पादन छमता   की एक और प्लांट स्थापित  करने  की तरफ  अग्रसर है।जिससे बर्ष २०२३-२४  तक उत्पादन  प्रारम्भ  होने  की संभावना है।सीमेंट इंडस्ट्री के मैन्युफैक्चरिंग  के खेत्र  में लगातार अनुसन्धान  एवं  नए  तकनीक  के उपयोग के लिए कनोड़िआ ग्रुप सतत प्रयासरत रही है।डा के एन झा ने बताया कि ग्रुप के इस  प्रयास  को सराहते  हुए  वर्ल्ड  एच आर डी कांग्रेस ने कनोड़िआ ग्रुप को नेशनल अवार्ड फोए एक्सेलेंसी  इन- मैन्युफैक्चरिंग-सीमेंट  इंडस्ट्री २०२१  में   सम्मानित किया है।इस अवसर  पर ग्रुप  के मैनेजिंग डायरेक्टर विशाल कनोड़िआ  ने कहा  की यह  हमारे  हज़ारो मेहनती ,लगनशील  एवं  कर्मठ कर्मचारियों  के परिश्रम  का प्रतिफल  है जो  ग्रुप आज वर्ल्ड क्लास सीमेंट  का उत्पादन  कर रही है।जो लाखो सीमेंट  उपभक्ताओं  के विश्वास  पर खरा उतरा है।इसके साथ ही हमें  विस्वास  है  की   हमारी टीम  सीमेंट निर्माण एवं बिक्री  के खेत्र  में लगातार  सुधर करते हुए  नित नए कीर्तिमान  स्थापित  करेंगी। उन्होंने आगे  बताया  की  कनोड़िआ  ग्रुप सीमेंट  के साथ -साथ हाइजीन,मीडिया , शार्ट  वीडियो  एप ,  गेमिंग  एप,अन्य  सेक्टरों  में   सफलता  पूर्वक  प्रवेश  की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *