जौनपुर डा उपेन्द्र प्रताप सिंह को डिप्लोमा फार्मास्टि उ ० प्र ० के नौवी बार प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुने जाने के बाद जनपद में प्रथम आगमन पर जिला महिला चिकित्सायल के प्रागण भव्य स्वागत किया गया ।अपने स्वागत से गदगद डा ० उपेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि कर्मचारियों के हित की लड़ाई पहले भी लड़ता रहा हूं और आगे भी लड़ता रहूंगा ।कर्मचारियों के सुख दुख में भी गए उनके साथ बराबर कंधे से कंधा मिलाकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करूंगा किसी भी कर्मचारी को किसी भी प्रकार की तकलीफ होने पर मैं उनके साथ सदैव खड़ा नजर आऊंगा जो भी संभव मदद होगी उसे जरूर पूरा करूंगा आप लोगों के प्यार और स्नेह के कारण ही मुझे पुनः जिम्मेदारी सौंपी गई है जिसका मैं पूरी तरह से पालन और निर्वहन करूंगा अन्त में कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डा ० विनय सिंह डा ० आशुतोष पाठक , डा ० आर ० वी ० द्विवेदी , डा ० महेश नरायाण डा ० योगेन्द्र सिंह , डा ० संचिन सिंह डा ० अतहर डा ० रवि दुबे डा ० जाहिद अख्तर प्रयोगशाला संवर्ग के अध्यक्ष अली अहमद , नर्सेज संवर्ग के अध्यक्ष श्रीमती शारदा सिंह , लिपिकीय सवर्ग से श्रीमती सुमन यादव व अमित सिंह विवेक सिंह चन्दन सिंह , विपुल सिंह , अंकित सिंह , अतुल सिंह अभिषेक श्रीवास्तव , सर्वेश पाल शिवम प्रमोद प्रमोद यादव बजरंग बहादुर आदि उपस्थित रहे ।।

