कल्याणी जन सेवा समिति” द्वारा प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित

ब्यूरो प्रमुख विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

जौनपुर “कल्याणी जन सेवा समिति” सैदनपुर के द्वारा प्राथमिक विद्यालय फूलपुर के छात्रों की एक प्रतियोगिता परीक्षा करायी गयी । प्रतियोगिता में प्रथम,द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को प्रबन्धक श्रीमती जयमाला “प्रखर” ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी छात्र छात्राओं को सांत्वना पुरस्कार के रूप में कापी, पेन,पेन्सिल आदि शिक्षण सामग्री वितरित किया गया।पुरस्कार पाकर छात्र, छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे।विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री अनिल प्रताप यादव ने समिति के इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से छात्रों में उत्साह एवं प्रतियोगिता की भावना का विकास होता है। उपाध्यक्ष विनय कुमार गुप्ता ने कहा कि छात्रों को पुरस्कृत करना उन्हें जीवन में आगे बढ़ने का अवसर देता है ।उक्त का आयोजन राजकुमार सेठ तुषार ज्वेलर्स के सौजन्य से किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक अकील रहमान, अध्यापिका किरण बाला, निधि मौर्या, वंदना पाठक, पूनम सिंह, आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *