कांग्रेस के प्रति बढ़ा जनता का विश्वास, विधान सभा चुनाव में योगी की विदाई तय – दया नन्द शुक्ला 

अयोध्या।(अमित कुमार मणि त्रिपाठी संवाददाता बीकापुर) कांग्रेस नेता दयानन्द शुक्ला ने हलीम नगर न्याय पंचायत के अंतर्गत शुजागंज बाजार में कैम्प लगाकर कांग्रेस पार्टी का सदस्यता अभियान चलाया।दयानन्द शुक्ला ने बताया कि सदस्यता अभियान में 500 लोगों ने कांग्रेस पार्टी से जुड़कर सदस्यता ग्रहण की।उन्होंने बताया कि इस प्रकार से रूदौली विधान सभा की सभी न्याय पंचायतों में सदस्यता अभियान चलाकर लोगों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में कांग्रेस पार्टी से जोड़ा जायेगा।दयानन्द शुक्ला ने बताया कि कांग्रेस पार्टी का सदस्य बनने के लिये लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।श्री शुक्ला ने बताया कि जनता का कांग्रेस के प्रति रुझान को देखते हए लगता है कि जनता ने मन बना लिया है विधान सभा चुनाव में प्रदेश से योगी सरकार की विदाई तय है।इस अवसर जिला महासचिव विजय पाण्डेय, युवा नेता रणजीत सिंह,ब्लाक अध्यक्ष निक्कू राम सिद्धार्थ,सुरेश तिवारी,रिजवान अहमद,कलीम अहमद,रामकुमार यादव,नीरज सिंह,संतोष वर्मा,मो0 फहीम आदि लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *