कांग्रेस नेता ने की सट्टीबाज़ार पुनः खोलने की मांग

अयोध्या।(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ) रुदौली कस्बे में लगने वाली साप्ताहिक कपडे की बाजार(सट्टी बाजार)पुनः लगवाने के संबंध में कांग्रेस नेता ने जिलाधिकारी को सम्बोधित मांगपत्र उपजिलाधिकारी रूदौली को सौंपा है।कांग्रेस नेता मो0 इरफान खान ने मांगपत्र के माध्यम से कहा है कि नगर क्षेत्र रुदौली में सट्टी बाजार सप्ताह में एक दिन सोमवार को विगत लगभग 40 वर्षो से लगती चली आ रही है।कोरोना महामारी को देखते हुए साप्ताहिक सट्टी बाजार बंद कर गयी थी।वर्तमान समय में उत्तर प्रदेश सरकार लगभग सारे बाजार खोल दिए हैं सट्टी बाजार बन्द होने से कपड़ा व्यापारियों के सामने आर्थिक समस्या उत्पन्न हो रही है।उन्होंने मांग की है कि जनहित में सट्टी बाजार खोलने की अनुमति दी जाय।ताकि लोगो के सामने आजीविका की समस्या न पैदा हो।कहा कि सभी दुकानदारों द्वारा कोरोना प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा।किसी भी दुकान पर भीड़ नही लगने दी जायेगी।साथ ही एक समय मे दो से अधिक ग्राहक व प्रत्येक दुकानदार बिना मास्क लगाए किसी भी ग्राहक को सामान नही दिया जायेगा।आश्यकता पड़ने पर सभी ग्राहकों को निःशुल्क मास्क भी दिया जाएगा और साथ ही साथ सभी दुकानों पर हाथ धोने व सेनिटाइजर की निःशुल्क व्यवस्था की जायेगी।उपजिलाधिकारी विपिन सिंह ने बताया कि मांगपत्र प्राप्त हुआ है।उचित माध्यम से जिलाधिकारी को भेजा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *