अयोध्या।(अमित कुमार मणि त्रिपाठी संवाददाता बीकापुर)जिले के रूदौली कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई भीषण सड़क दुर्घटना में एक की मौत हो गई व एक की हालत गम्भीर बनी हुई है।प्राप्त
जानकारी के मुताबिक रूदौली कोतवाली की भेलसर चौकी क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर रौजागांव मिल से गन्ना क्रय कर वापस आ रहे ट्रेक्टर ट्राली में रात लगभग सवा दस बजे ग्राम कूढा सादात गांव के पास लखनऊ की ओर से आ रही कार की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रेक्टर दो टुकड़ों में टूट कर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त होकर बिखर गया जिसमें ट्रेक्टर चालक सहित दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए।ग्रामीणों ने घटना की सूचना भेलसर चौकी पुलिस को दी।दुर्घटना की सूचना मिलते ही भेलसर चौकी प्रभारी सन्तोष कुमार उपाध्याय अपने हमराहियों अशोक यादव,ताहिर खान,अक्षय कुमार व अंशु तिवारी के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर गम्भीर रूप से घायल दोनों लोगों को एनएच की एम्बुलेंस से सीधे जिला अस्पताल अयोध्या भेज दिया।इलाज के दौरान ट्रेक्टर चालक की मौत हो गई और दूसरे घायल का इलाज चल रहा है।दुर्घटना ग्रस्त दोनों वाहनों को राष्ट्रीय राजमार्ग से हटवाकर किनारे कराया गया।इस समबन्ध में भेलसर चौकी प्रभारी सन्तोष कुमार उपाध्याय ने बताया कि सोमवार की रात लगभग सवा दस बजे ग्राम सभा नकछेदपुर निवासी पिंटू वर्मा पुत्र रामनाथ वर्मा रौजागांव चीनी मिल से गन्ना क्रय करके वापस आ रहा था वह जैसे ही ग्राम सभा कूढा सादात गांव के पास पहुंचा तभी लखनऊ की ओर से आ रही कार संख्या डीएल 7 सी जी 2538 की जोरदार टक्कर हो गई जिसमें ट्रेक्टर चालक पिंटू वर्मा व वसीक पुत्र जमील हलीमनगर गम्भीर रूप से घायल हो गए जिन्हें एनएच की एम्बुलेंस से जिला अस्पताल अयोध्या भेजा गया जहां पिंटू वर्मा की मौत हो गई और वसीक का इलाज चल रहा है।चौकी प्रभारी ने बताया कि कार सवार शिवम सिन्हा पुत्र प्रदीप प्रताप सिन्हा,प्रदीप प्रताप सिन्हा पुत्र कौर कृष्ण सिन्हा व अनुपा प्रिया और बन्दना सहित चार लोग सवार थे जो दिल्ली से भागलपुर जा रहे थे सभी लोग सुरक्षित हैं इन लोगों को मामूली चोटें आई है कार को चौकी में खड़ी करा लिया गया है।

