किशोरी हत्या की गुत्थी अभी तक नहीं सुलझा सकी पुलिस, एसपी सिटी के मुताबिक शीघ्र होगा खुलाशा
(राजन तिवारी संवाददाता अयोध्या धाम)
अयोध्या।शनिवार की शाम कोतवाली नगर क्षेत्र में कैंट रेलवे स्टेशन के समीप पोस्टमार्टम हाउस के सामने बने नाले में मिली किशोरी की हत्या का खुलासा अभी तक पुलिस नहीं कर सकी है।इस संबंध में पुलिस कुछ लोगों से पूछताछ कर रही है। बताते चलें कि शनिवार की शाम कोतवाली नगर क्षेत्र के पोस्टमार्टम हाउस के सामने बने नाले में 17 साल की नाबालिग किशोरी का शव किशोरी का शव झाड़ियों के बीच रेलवे लाइन किनारे नाले में पड़ा था।शव सब मिलने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दिया था।इसकी सूचना पाकर पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकलवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा था। स्थानीय लोगों के साथ-साथ पुलिस ने शव को आपत्तिजनक स्थिति में देखकर दुष्कर्म की आशंका जताई थी।शव के किशोरी के कपड़े फटे हुए थे,जबकि दुपट्टा शव से कुछ दूरी पर पड़ा मिला।गले के पास भी निशान पाए गए है।इस संबंध मे एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में किशोरी के साथ रेप की पुष्टि नहीं हुई है पुलिस कुछ लोगों को अंतिम तैयारी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है और शीघ्र घटना का अनावरण हो जाएगा और इसमें शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

