जौनपुर प्रदेश सरकार द्वारा जिले में कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से पुलिस महकमे में किए जा रहे हैं फेरबदल के क्रम में जनपद में नए पुलिस अधीक्षक के रूप में डॉक्टर अजय पाल शर्मा ने आज विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। पुलिस अधीक्षक डॉ0 अजयपाल शर्मा द्वारा “पुलिस लाइन सभागार” में प्रेस वार्ता आयोजित कर जनपद के पत्रकार बन्धुओं से भेंट/परिचय वार्ता की गई। जनपद की समस्याओं के संबंध में चर्चा कर अपनी प्राथमिकताओं से पत्रकार बन्धुओं को अवगत कराया गया। अपनी प्राथमिकताओं के संबंध में पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था जीरो टॉलरेंस पर रहेगी इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा किसी भी तरह के अपराधिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जहां भी कोई कानून व्यवस्था व शांति व्यवस्था को भंग करने का प्रयास करेगा उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। जनपद में ट्रैफिक व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाएगा जहां को सुधार की आवश्यकता होगी वहां संबंधित अधिकारियों से बात करके वन वे या रुट डाइवर्जंस कर उसे सुगम बनाने का प्रयास किया जाएगा।

