कुमारगंज रेंज में धड़ल्ले से हो रही हरे भरे पेड़ों की अवैध कटान

मिल्कीपुर-अयोध्या। कुमारगंज वन रेंज में हरे भरे पेड़ों की अवैध कटान थमने का नाम नहीं ले रही है। वन कर्मियों एवं स्थानीय पुलिस की मिलीभगत से लकड़ कट्टे हरे भरे पेड़ों पर बिना परमिट के दिनदहाड़े आरा चला रहे हैं। ग्रामीणों की शिकायतों के बावजूद भी वन विभाग के जिम्मेदार अधिकारी और पुलिस कर्मी अपने संरक्षण में पल रहे लकड़ी ठेकेदारों पर कार्यवाही करना मुनासिब नहीं समझ रहे हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना कुमारगंज अन्तर्गत पुलिस चौकी देवगांव क्षेत्र के घोड़वल प्राथमिक विद्यालय से लगभग 200 मीटर दूरी पर प्रतिबंधित हरा-भरा महुआ का पेड़ काटा जा रहा है। बीते एक सप्ताह के अंदर आधा दर्जन से अधिक हरे भरे प्रतिबंधित पेड़ काटे गए हैं। गुरुवार को रघोड़व गांव निवासी पेड़ मालिक अजय पांडे पुत्र हेमराज पांडे, राघव राम पांडे, राहुल पांडे, देशराज पांडे के बाग में हरे भरे विशालकाय महुआ के पेड़ का अवैध कटान चल रहा था इसकी शिकायत ग्रामीणों सहित सह खातेदार लोगों ने 112 नंबर डायल कर पुलिस पीआरबी टीम सहित कुमारगंज वन क्षेत्राधिकारी तक को दिया किंतु किसी भी जिम्मेदार अधिकारी के कान में जूं नहीं रेंगी और लकड़ी ठेकेदार अमीन तथा नियाज मौके पर खड़े होकर मजदूरों से हरे-भरे विशालकाय महुआ के पेड़ की अवैध कटान कराते रहे। इस संबंध में जब वन क्षेत्राधिकारी आरपी सिंह से जानकारी की गई तब उन्होंने कहा कि अभी 3 दिन पूर्व प्रतिबंधित पेड़ की काटी गई लकड़ी ट्रैक्टर ट्राली समेत पकड़ कर रेंज कार्यालय लाई गई थी जिसे जुर्माना करने के उपरांत ही छोड़ा गया है ।हालांकि अवैध कटान के मामले को दिखावा कर कार्यवाही की जाएगी। इस प्रकार से हरे पेड़ों की अवैध कटान के मामले में केवल लकड़ी ठेकेदारों पर जुर्माना ठोक कर विभाग पल्ला झाड़ लेता है और जिम्मेदार अधिकारी अपने अधीनस्थों पर मेहरबान हो जाते हैं काश उनके भी विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही हो जाए तब शायद हरे भरे प्रतिबंधित पेड़ों की अवैध कटान रुक सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *